Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Night Dinner : व्हाइट हाउस में PM मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भारत के ये तीन उद्योगपति…

Night Dinner : व्हाइट हाउस में PM मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भारत के ये तीन उद्योगपति…

Global News, America , Washington, Whitehouse, Dinner, 3 Industrialists : व्हाइट हाउस में भारत के प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज में केवल तीन भारतीय व्यवसायियों मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा और निखिल कामथ को निमंत्रण भेजा गया था। डेडलाइन की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस राजकीय डिनर की अतिथि सूची में कई मनोरंजन और मीडिया हस्तियां शामिल हैं, जिनमें नेटफ्लिक्स की बेला बजारिया, यूनिवर्सल की डोना लैंगली, निर्देशक एम. नाइट श्यामलन, वासरमैन मीडिया ग्रुप के

के.सी. वासरमैन और जेम्स मडरेक शामिल हैं।

इन हस्तियों ने भी की शिरकत

इसके अलावा सूची में ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का भी नाम है। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, समाचार व्यवसाय क्षेत्र के मेहमानों में स्तंभकार टॉम फ्रीडमैन और डेविड इग्नाटियस, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की तारिणी पार्टि, लेखक आनंद गिरिधरदास और सीबीएस न्यूज के नीरज खेमलानी शामिल हैं। लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी, जो अब भारत में अमेरिकी राजदूत हैं, ने भी इसमें भाग लिया।

Share this:

Latest Updates