Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

So Tragic : …और शादीशुदा महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर इस तरह खत्म कर ली जिंदगी, 4 साल पहले…

So Tragic : …और शादीशुदा महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर इस तरह खत्म कर ली जिंदगी, 4 साल पहले…

Telangana News Update, Hyderabad, Women Committed Suicide Live On Facebook : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने पति और ससुराल वालों की मानसिक प्रताड़ना से तंग होकर एक महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान सना के रूप में हुई। मौत से पहले अपनी आपबीती में उसने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और यह भी बतया कि उसके पति का विवाहेतर संबंध है।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर उसके पति और सोफी खान के साथ उसके चैट का विश्लेषण कर रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

3 साल का है एक बेटा

बताया जाता है कि यह चौंकाने वाली घटना शहर के नाचराम इलाके में हुई है। सना के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसने चार साल पहले राजस्थान निवासी संगीत सिखाने वाले हेमंत पटेल से प्रेम विवाह किया था। दंपती का तीन साल का एक बेटा भी है। उन्होंने कहा कि हेमंत उनके पास आया था और सना से शादी करने के लिए मुस्लिम बनने की पेशकश की थी और अपना नाम बदलकर शमशेर रख लिया था।

1 साल तक सुख में रहा वैवाहिक जीवन

इस जोड़े का वैवाहिक जीवन एक साल तक सुखमय रहा। लेकिन, हेमंत इस शादी से असंतुष्ट था। सना की मां ने कहा कि उसने सोफी खान के साथ रिश्ता शुरू कर दिया, जो उससे संगीत सीख रही थी। सोफी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद वे दोनों सना को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे जिससे वह परेशान रहने लगी थी। इसी कारण उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

Share this:

Latest Updates