Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : अचानक ट्रक का ब्रेक हो गया फेल, दो कारों में टक्कर मारते हुए ढाबे में जा घुसा, 9 लोगों की गई जान 

Severe Accident : अचानक ट्रक का ब्रेक हो गया फेल, दो कारों में टक्कर मारते हुए ढाबे में जा घुसा, 9 लोगों की गई जान 

Maharashtra Update News,Dhule, Severe Road Accident, 9 People Died, 25 Injured : मंगलवार को महाराष्ट्र के धुले में  एक कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे स्थित ढाबे और बस स्टॉप से जा टकराया। हादसे में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और 25 से अधिक जख्मी हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ट्रक पर लदा था सीमेंट

मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश शिरसाट ने बताया कि यह भयानक दुर्घटना दोपहर में  पलासनेर गांव के पास हुई, जब सीमेंट की खेप से लदे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने नियंत्रण खो दिया। ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी, और फिर सीधे राजमार्ग पर बस-स्टॉप के पास ढाबे के अंदर जा घुसा।

हादसे की जांच में जुटी अधिकारी

शिरसाट ने कहा, मृतकों में बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे दो नाबालिग स्कूली बच्चे और ट्रक की चपेट में आई कारों में सवार दो लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया जहां  तीन की हालत ‘गंभीर’ बताई गई है और मौतों की संख्‍या बढ़ सकती है। दुर्घटना उस समय हुई, जब ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और  राजमार्ग को सामान्य यातायात के लिए साफ कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates