Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Election Battle : बाबूलाल मरांडी बने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अन्य 3 राज्यों में भी पार्टी ने बदली कमान

Election Battle : बाबूलाल मरांडी बने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अन्य 3 राज्यों में भी पार्टी ने बदली कमान

National News Update, New Delhi, BJP Took Big Step, Baboo Lal Marandi State Chief : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीजेपी संगठन में फेरबदल की इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को बीजेपी आलाकमान ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया।

पंजाब में सुनील जाखड़ को कमान

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनावी राज्य तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश की कमान सौंपी गई है तो वहीं झारखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Share this:

Latest Updates