Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : रेप और लव जिहाद के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 23 जून को…

Action : रेप और लव जिहाद के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 23 जून को…

UP Update News, Fatehpur, House Bulldozed Of Rape Culprit : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लव जिहाद और रेप के आरोपी सोनू उर्फ ​​सिकंदर के घर पर बुलडोजर चला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 19 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। बता दें कि राधानगर थाना क्षेत्र की एक लड़की 23 जून को फरीदपुर मैरिज हॉल से लापता हो गई थी। इसके बाद सुबह वह लगभग मृत हालात में मिली और फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का मामला

पुलिस ने इस मामले में रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में ज्वालागंज के सोनू उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में सोनू के भाई और पिता को भी सह अभियुक्त बनाया गया। सोमवार को इस मामले में पिता और भाई ने सरेंडर कर दिया।

आज रिमांड को लेकर होगी सुनवाई

इसके बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी उनके घर पर पहुंचे और मकान का आगे का हिस्सा बुलडोजर से गिरा दिया था। अब सोनू की रिमांड को लेकर बुधवार को सुनवाई होनी है। ज्वालागंज निवासी सिंकदर उर्फ सोनू ट्रेवल एजेंसी चलाता है और इस समय रेप मामले में जेल में है। इस मामले में उसके पिता इस्लाम उर्फ टिन्ना और भाई अलाउद्दीन सहआरोपी हैं और कोर्ट में तीन जुलाई को सरेंडर कर चुके हैं।

Share this:

Latest Updates