Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और अचानक चलते-चलते गहरी खाई में जा गिरी कार, चार लोगों की गई जान, 7 जख्मी

Severe Accident : … और अचानक चलते-चलते गहरी खाई में जा गिरी कार, चार लोगों की गई जान, 7 जख्मी

Jammu Kashmir Update News, Rajauri, Car Fell into Ditch, 4 People Died, 7 Seriously Injured : बुधवार की अहले सुबह जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में  दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की जान चली गई और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, राजौरी जिले के थनामंडी इलाके के भंगाई क्षेत्र में सुबह तड़के 3 बजे के करीब हादसा हुआ। सड़क पर चलते-चलते अचानक कार गहरी खाई में जा गिरी।

तीन लोगों की स्पॉट डेथ 

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जबकि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और घायलों में से एक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। खबर की पुष्टि राजौरी मेडिकल कॉलेज के सुप्रीटेंडेट डॉक्टर मेहमूद हुसैन ने की है। उन्होंने कहा सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ और हमारे पास यह 8 लोग घायल अवस्था में पहुंचे, जिनमें से एक की यहां इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना में घायल हुए यात्रियों का हाल जानने के लिए जिला विकास आयुक्त राजौरी विकास कुंडल और उनके साथ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों को मदद का आश्वासन दिया। वहीं थनामंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस हादसे का कारण क्या रहा? बता दें कि राजौरी में आए दिन इस तरह के कई हादसे सामने आ रहे हैं, जबकि ओवरलोडिंग इस का मुख्य कारण है। इस महीने राजौरी में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है।

Share this:

Latest Updates