Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Grand Achievement : चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग का डेट तय, आप भी जानिए…

Grand Achievement : चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग का डेट तय, आप भी जानिए…

National News Update, New Delhi,, Chandrayan 3 Will Be Launched On 14 July : स्पेस साइंस के क्षेत्र में हमारी बड़ी उपलब्धि। chandrayaan-3 की लॉन्चिंग का डेट वैज्ञानिकों ने तय कर दिया है। भारत 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से स्पेसशिप चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने यह जानकारी दी है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा।

चांद की धरती पर उतारा जाएगा लेंडर

यान पूरी तरह तैयार है। इसे बुधवार को ही लॉन्चिंग व्हीकल LVM-III में फिट किया गया था। इस मिशन का पूरा बजट 651 करोड़ रुपए का है। अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। इस मिशन में भारत चांद की धरती पर एक लैंडर उतारेगा। इस लैंडर में एक रोवर भी है जो चंद्रमा की धरती पर घूमेगा और वहां कुछ प्रयोग करेगा।

Share this:

Latest Updates