Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते भरभरा कर ढह गई निर्माणाधीन इमारत, कई लोगों के…

… और देखते ही देखते भरभरा कर ढह गई निर्माणाधीन इमारत, कई लोगों के…

National News Update, New Delhi, Ambedkar Nagar, New Constructing Building Collapsed Suddenly: गुरुवार की शाम को देश की राजधानी दिल्ली में अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के दक्षिणपुरी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत देखते ही देखते भरभराकर ढह गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में 4 से 5 लोग दबे हुए हैं। मौके पर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है।

ढह गया चौथी मंजिल का लिंटर

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, गुरुवार शाम को दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में नानकी पब्लिक स्कूल के पास एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल का लिंटर ढह गया है। चार से पांच लोग मलबे के नीचे दबे बताए जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि अंबेडकर नगर थाने को भी इसी घटना के बारे में शाम 4.24 बजे एक पीसीआर कॉल मिला। इसके बाद फौरन पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल डीएफएस स्टाफ और पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates