Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : सड़क पर चलते-चलते अचानक गहरी खाई में जा गिरी हाई स्पीड गाड़ी, 5 की गई जान

Severe Accident : सड़क पर चलते-चलते अचानक गहरी खाई में जा गिरी हाई स्पीड गाड़ी, 5 की गई जान

Himachal Pradesh Update News, Mandi, Road Accident, High Speed Vehicle Fell In Ditch, 5 People Lost Life: हिमाचल प्रदेश के मंडी से शुक्रवार को अत्यंत दुखद खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक हाई स्पीड गाड़ी सड़क पर चलते चलते अचानक गहरी खाई में जा गिरी।  इस हादसे में 5 लोगों की ऑन स्पॉट जान चली गई। 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गुरुवार की देर रात ही उन्हें गहरी खाई से निकाल सड़क मार्ग तक पहुंचाने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। हादसे की मीडिया को शुक्रवार को जानकारी मिली।

मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे

खबरों के मुताबिक, कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही घटना का पता पुलिस और स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाला। लेकिन देर रात अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share this:

Latest Updates