Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : अरे बाप! इस गोदाम में इतनी भयंकर आग, दमकल की… 

Severe Fire : अरे बाप! इस गोदाम में इतनी भयंकर आग, दमकल की… 

Maharashtra Update News, Pune, Severe Fire Caught In This Godown : शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे के येवलेवाड़ी इलाके में एक गोदाम में अचानक भयंकर आग लगने की खबर आई है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंच गई हैं। मीडिया में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं है। पुणे के कोंढवा बुद्रुक के येवलेवाड़ी में एक गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आठ दमकल गाड़ियों और सात पानी के टैंकरों को काम पर लगाया गया।

अभी तक हताहत होने की खबर नहीं 

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कथित तौर पर गोदाम में एक फर्निशिंग कंपनी के कपड़े का सामान रखा हुआ था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है और आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सुबह करीब 8.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। पुणे फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

Share this:

Latest Updates