Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand news : बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला

Jharkhand news : बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला

Jharkhand Bjp president babulal ma randi, jharkhand news, ranchi news: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को पूजा और हवन कर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। हरमू स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। साथ ही, उनको पगड़ी और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। संवाददाताओं से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीते तीन सालों से प्रदेश भाजपा की टीम ने बेहतर काम किया है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में मेरा पुरजोर प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य है। साथ ही, विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम लायेंगे और सरकार बनायेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates