Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Mood : झारखंड में अब जाकर बदला मानसून का मिजाज, आज से 3 दिनों तक हो गई जोरदार बारिश

Monsoon Mood : झारखंड में अब जाकर बदला मानसून का मिजाज, आज से 3 दिनों तक हो गई जोरदार बारिश

Jharkhand Update News, Ranchi, Latest Monsoon Mood, Heavy Rains In Some Districts : पहले फेज की सक्रियता के बाद लंबे समय तक सोए हुए मानसून का झारखंड में जाकर अभी मिजाज फिर से बदला है। शनिवार से रुक-रुक कर अच्छी बारिश हो रही है। रविवार को भी यह जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों तक झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी।  मौसम विभाग की ओर से कारण यह बताया जा रहा है कि ओडिशा के तटवर्ती इलाकों के पास बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना है। यह उत्तरी ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ा है। पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में बने इस साइक्लोन की वजह से अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश होगी। 

रांची में 19 जुलाई तक सामान्य बारिश

राजधानी रांची में 19 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होते रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। 16 जुलाई से 19 जुलाई के बीच रांची और आसपास के इलाके में आसमान में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान हर दिन एक या दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। राजधानी या उसके आसपास भारी वर्षा की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है।

बंगाल की खाड़ी में एक और साइक्लोन 

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, ओराई, सीधी, डालटेनगंज, दीघा की ओर बढ़ रहा है। मौसम केंद्र ने यह भी बताया है कि पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में 18 जुलाई को एक और चक्रवात बनने के संकेत मिल रहे हैं। झारखंड में 16 जुलाई को प्रदेश के दक्षिणी भागों में के साथ-साथ उससे सटे कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

Share this:

Latest Updates