Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NAXAL INCIDENT : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया आइडी विस्फोट, एक जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

NAXAL INCIDENT  : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया आइडी विस्फोट, एक जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे हैं नक्सल विरोधी अभियान के बावजूद नक्सली गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। रह- रह कर वे वारदात को अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बता देगी आईटीबीपी 53 बटालियन टीम सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी। यह हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ। शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है। वहीं घायल जवान का नाम महेश लक्ष्मण है। यह घटना सोनपुर थानाक्षेत्र के ढोंडरीबेड़ा के समीप हुई।

सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे जवान

इस घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने भी की है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे। इस दौरान सोनपुर थाना के ढोंडरीबेड़ा के पास पहुंचते ही आईईडी बम ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया और दूसरे जवान घायल हो गया। घायल जवान को सुरक्षा बल के जवानों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। नक्सलियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर सुरक्षा बल के जवान दबिश दे रहे हैं।

Share this:

Latest Updates