Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: कोलकाता पुलिस ने जामताड़ा में मारा छापा, 4 साइबर अपराधियों को दबोचा, ट्रांजिट रिमांड..

WEST BENGAL: कोलकाता पुलिस ने जामताड़ा में मारा छापा, 4 साइबर अपराधियों को दबोचा, ट्रांजिट रिमांड..

West Bengal (पश्चिम बंगाल) की कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने झारखंड के जामताड़ा में छापा मारकर 4 साइबर अपराधियों को दबोच लिया है। टीम ने मिहिजाम पुलिस की मदद से मिहिजाम से एक तथा जामताड़ा से 3 साइबर अपराधियों पकड़ा है। चारों आरोपियों को जामताड़ा SDJM की अदालत में पेश कर पुलिस 3 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई।

निजाम पुलिस ने की मदद

छापेमारी में कोलकाता पुलिस के SI प्रीतम कुमार बिस्वास, सर्जेंट आलोक सरकार, ASI जितेंद्र राय, आरक्षी तपन घोष, अपूर्व घोष के साथ मिहिजाम व जामताड़ा पुलिस के ASI प्रभात कुमार, चन्दन सिंह, देवजीत सिंह शामिल रहे। पकड़े गए आरोपियों में मिहिजाम पोखरतल्ला निवासी 46 वर्षीय मनोज कुमार दास, जामताड़ा निवासी उत्तम दास, सखी चन्द्र दास, रामु दास शामिल है।

₹75000 की ठगी का आरोप

पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोलकाता के बोउबाजर थाना में पिछले वर्ष 75 हजार रुपये की ठगी का आरोप है। इसके खिलाफ कांड संख्या 290/21, भादवि की धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सभी आरोपी 1 साल से फरार चल रहे थे।

Share this:

Latest Updates