Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sorrowful : देखते ही देखते तेज रफ्तार डंपर ने तीन बाइक सवार कांवरियों को कुचल डाला, दो की स्पॉट डेथ और…

Sorrowful : देखते ही देखते तेज रफ्तार डंपर ने तीन बाइक सवार कांवरियों को कुचल डाला, दो की स्पॉट डेथ और…

Uttarakhand Update News, Rurki, Dumper Crushed Kawarias On Bike , 2 Lost Life : रविवार को उत्तराखंड के रुड़की में बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास सड़क हादसा हो गया। कांवर यात्रा के दौरान हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क पर तीन बाइक सवार कांवरियों को देखते ही देखते एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल डाला। 2 की ऑन स्पॉट डेथ हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए कांवरियों ने एक कार में आग लगा दी। बाईपास पर जाम लागकर जमकर हंगामा किया।

गंगाजल लेकर जा रहे थे हरिद्वार

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की ओर से कुछ कांवरिए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंचे तो एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

मृतकों और घायल के परिजन को दी गई सूचना

एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि हादसे में मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान और अनिल कुमार (22) पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौत हुई है। प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल थाना एडामोला आगरा की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों और घायल के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।

Share this:

Latest Updates