Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

What Happened : …और इस महिला ने प्लेन के फर्श पर ही शुरू कर दिया पेशाब करना, क्या करती…

What Happened : …और इस महिला ने प्लेन के फर्श पर ही शुरू कर दिया पेशाब करना, क्या करती…

Global News, America, Woman Started To Urinate On Floor Of Plane, She Didn’t Stop Herself : आजकल पेशाब करने संबंधित तरह तरह की घटनाएं सामने आ जा रही है। इंटरनेशनल मीडिया की खबर से पता चलता है कि अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब करना शुरू कर दिया। आखिर क्या करती। महिला का कहना है कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। व्यू फ्रॉम द विंग नाम की एक वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी दी है।

महिला यात्री ने दिया अपना तर्क

वेबसाइट के मुताबिक, महिला यात्री ने दावा किया है कि उसने दो घंटे तक इंतजार किया और जब वो बर्दाश्त नहीं कर सकी तो उसने प्लेन की फर्श पर ही पेशाब कर दिया। महिला की इस घटना को केबिन क्रू के एक सदस्य ने रिकॉर्ड किया है। स्पिरिट एयरलाइन्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है कि उड़ान में एक अफ्रीकी अमेरिकी महिला ने फर्श पर पेशाब कर दिया क्योंकि वह उड़ान भरने के बाद शौचालय खुलने का इंतजार नहीं करना चाहती थी।

प्लेन के फर्श पर बैठी महिला वीडियो में दिख रही बहस करते

फ्लाइट अटेंडेंट ने उससे कहा कि उसे पानी पीना चाहिए, क्योंकि उसके पेशाब से बदबू आ रही है। वीडियो में महिला प्लेन के फर्श पर बैठी और बहस करती हुई दिख रही है, जबकि एक दूसरी महिला मुंह फेरकर खड़ी है। इस मामले को लेकर स्पिरिट एयरलाइन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Share this:

Latest Updates