Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Violence Eruption : मणिपुर में  हिंसक भीड़ ने घरों और स्कूलों को किया आग के हवाले, फायरिंग और बम…

Violence Eruption : मणिपुर में  हिंसक भीड़ ने घरों और स्कूलों को किया आग के हवाले, फायरिंग और बम…

Manipur News Update, Imphal, Violent Crowd Of Women Caught Fire In Houses & Schools : पिछले लगभग 3 माह से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। कब किस इलाके में क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता। देश के नेता हैं कि उन्हें इस संगीन और संवेदनशील मसले पर सियासत के अलावा और कुछ नहीं दिख रहा है ताजा मामले में महिलाओं की एक भीड़ ने खाली छोड़े गए घरों और स्कूलों में आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और बम विस्फोट भी किए गए।

बीएसएफ के वाहन को छीनने की कोशिश

 भीड़ ने बीएसएफ के वाहन को भी छीनने की कोशिश की। घटना चुराचांद पुर जिले के तोरबंग बाजार की है। पुलिस ने बताया कि लोगों की भीड़ ने, जिसका नेतृत्व सैकड़ों महिलाएं कर रहीं थी, कम से कम 10 घरों में आग लगा दी। 

ढाल की तरह महिलाओं का किया गया इस्तेमाल

भीड़ ने तोरबंग  बाजार स्थित चिल्ड्रेन ट्रेजर हाई स्कूल को भी आग के हवाले कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की लेकिन जवानों और स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर भीड़ के प्रयास को विफल कर दिया।

Share this:

Latest Updates