Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon More Active : 4 दिनों में झारखंड में हो सकती है झमाझम बारिश, धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा मानसून

Monsoon More Active : 4 दिनों में झारखंड में हो सकती है झमाझम बारिश, धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा मानसून

Jharkhand Update News, Ranchi, Now Monsoon Started To More Active : झारखंड में मानसून फिर से धीरे-धीरे अधिक एक्टिव होने की ओर आगे बढ़ रहा है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। अगले चार दिनों में यह एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद 28 जुलाई से झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों में मॉनसून अपनी रफ्तार पर होगा। ऐसे में झमाझम बारिश राज्य के कई हिस्से में हो सकती है। 

अभी सामान्य से 45% कम बारिश

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड होकर गुजरेगा। इसलिए अच्छी बारिश हो सकती है। मॉनसून के झारखंड में प्रवेश के बाद से अब तक महज 234.9 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 45 फीसदी कम है।

इस कारण मिलेगा झारखंड को लाभ

28 जुलाई से बारिश की पूरी संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह इस सीजन का पहला निम्न दबाव क्षेत्र है। इसी वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि झारखंड को इसका लाभ मिलेगा। उत्तरी खाड़ी से इसके पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है। इस कारण इसके झारखंड से होकर गुजरने की संभावना बढ़ गयी है। इसके प्रभाव से झारखंड में 28 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी।

Share this:

Latest Updates