Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Miracle In Saawan : यहां शिवलिंग में अचानक नजर आने लगे भोलेनाथ…

Miracle In Saawan : यहां शिवलिंग में अचानक नजर आने लगे भोलेनाथ…

UP Update News, Moradabad, Bholenath Visible In Shivling :  सामान्य रूप से जो नहीं होता है वह होने लगे और आंखों के सामने प्रत्यक्ष हो तो उसे चमत्कार ही कहा जाएगा सावन का महीना देवाधिदेव भगवान शंकर का महीना है। उनकी शक्ति से तो कुछ भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि यूपी के मुरादाबाद के एक मंदिर में स्थापित शिवलिंग में शंकर भगवान की आकृति अचानक दिखने लगी। पहले ऐसा नहीं होता था। इस सूचना के बाद लोगों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी है। 

भगवान शंकर के साक्षात दर्शन

लोगों का दावा है कि शिवलिंग में भगवान शंकर ने साक्षात दर्शन दिए हैं और उनकी आकृति शिवलिंग में साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे खबर फैल रही, श्रद्धालु दूर-दराज से भी मंदिर में पहुंच रहे हैं। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

श्री संत शिव मंदिर

मुरादाबाद के संभल डबल फाटक पुल पर स्थित श्री संत शिव मंदिर में अचानक शोर हुआ की शिवलिंग में भगवान शिव की आकृति नजर आ रही है। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम प्रतिदिन यहां पूजा करने आते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया था। अब शिवलिंग में शंकर भगवान की प्रतिमा नजर आ रही है। यह सब ईश्वर की महिमा है और सावन का महीना है, जो भगवान शिव अपने भक्तों को शिवलिंग में प्रतिमा के रूप में दर्शन दे रहे हैं। 

Share this:

Latest Updates