Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Astonishing : शख्स ने झट रोकी कार, पट निकला और समुद्र में लगा दी छलांग

Astonishing : शख्स ने झट रोकी कार, पट निकला और समुद्र में लगा दी छलांग

Maharashtra Update News, Mumbai, Person Stopped Car, Came Out & Dived Into Arab Sagar : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को एक शख्स के बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदने की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल शख्स की तलाश में जुटे हैं। सर्च अभियान चला रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक के बीच अपनी कार रोकी, कार से तुरंत उतरा और फिर पुल से अरब सागर में छलांग लगा दी।

दक्षिणी मुंबई में है 8 लेन का यह पुल

घटना के बाद तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर्स की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पांच किलोमीटर लंबा पुल है जो कि बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है। आठ लेन का यह पुल दक्षिणी मुंबई में स्थित है।

व्यक्ति की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं

भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और मुंबई पुलिस की टीमों ने वर्ली खाड़ी में पानी से व्यक्ति को ट्रैक करने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई और समुद्री खोज अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है। व्यक्ति की पहचान, वह कहां का रहने वाला है और इस कदम के पीछे क्या मकसद है, स्पष्ट नहीं है। इस घटना के चलते बीडब्ल्यूएसएल के दोनों तरफ भारी ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे ट्रैफिक पुलिस ठीक करने प्रयास कर रही है ताकि लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Share this:

Latest Updates