Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic : …और बाबा के दर्शन के समय अचानक 15 श्रद्धालु आ गए करंट की चपेट में, बिजली का तार टूट कर…

Tragic : …और बाबा के दर्शन के समय अचानक 15 श्रद्धालु आ गए करंट की चपेट में, बिजली का तार टूट कर…

 Madhya Pradesh Update Update News, Riva ,15 People Came In Contact With High Voltage Electric Wire, 4 Serious : चौथी सोमवारी पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से अत्यंत दुखद खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देव तालाब विधानसभा क्षेत्र के शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया। 15 श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए देव तालाब के अस्पताल के अलावा रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। 

यहां हजारों की संख्या में आए थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, देव तालाब विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह का सोमवार होने के कारण दर्शन करने हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे।

इसी दौरान बिजली का एक तार टूटकर श्रद्धालुओं पर गिर गया और इसकी चपेट में 15 से ज्यादा श्रद्धालु आ गए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, रीवा जिले के देव तालाब शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ऊपर बिजली का तार गिरने से 15 से अधिक श्रद्धालुओं के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Share this:

Latest Updates