Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: द विंग्स डांस स्टूडियो ने किया रंगारंग सावन महोत्सव का आयोजन

Jharkhand: द विंग्स डांस स्टूडियो ने किया रंगारंग सावन महोत्सव का आयोजन

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Sawan Mahotsav : शहर के हरमू स्थित द विंग्स डांस स्टूडियो द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन पटेल भवन में किया गया। इसमें सावन को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाओं ने हरी साड़ी एवं हरी-हरी चूड़ियां आदि पहन कर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी महिलाओं ने अपने हाथों में लगी मेहंदी को भी प्रदर्शित किया। मौके पर महिलाओं के लिए रैंप वाॅक, डांस, गाना, गेम्स, सेल्फी जोन आदि का आयोजन किया गया था। इसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, महोत्सव में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा दिया गया। सावन क्विन का खिताब प्रिया के नाम रहा, वहीं उपविजेता विनिता रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडियो की फाउंडर स्वाति सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर मो. इरफान खान एवं टीम के सदस्य विराट, सनी सिंह, आयूष, शिवा, कन्हैया, समीर का अहम योगदान रहा।

Share this:

Latest Updates