Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Special : अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के बीच… कुछ-कुछ होता है.. क्यों, जानें मामला

Bollywood Special : अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के बीच… कुछ-कुछ होता है.. क्यों, जानें मामला

Mumbai News, Bollywood update, Bollywood news : सिने तारिका अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के बीच पिछले वर्ष दीपावली से कुछ-कुछ हो रहा है। उनके बीच अफेयर की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों को हाल ही में यूरोप में वेकेशन एंजॉय करते देखा गया। यह देख कई फैंस ने तो दोनों के रिश्ते को कंफर्म तक भी कर दिया। दोनों को अब अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, इस इस कपल ने अपने रिश्ते को अधकृत तौर पर अबतक कंफर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों ने इन खबरों का खंडन भी नहीं किया। ऐसे में फैंस तो यही कर रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ-कुछ…।

पापा चंकी दिख रहे नाराज

अनन्या और आदित्य के बीच लंबे समय से चल रहे डेट की खबरों को लेकर अनन्या के पापा चंकी खुश नजर नहीं आ रहे। दरअसल, जब भी दोनों की साथ में पिक्चर्स आती हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। यह देख फैंस इस रिश्ते को कंफर्म कर रहे हैं तो चंकी क्रिप्टिक जवाब देते हुए अनन्या को सिंगल बता रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने यहां तक कहा कि जब आप ग्लैमर इंडस्ट्री में होते हैं तो ऐसी चीजें होती रहती हैं। इस तरह की खबरें उड़ना तय होता है और इसे कोई रोक भी नहीं सकता। बाद में एक सवाल के जवाब में उन्होंने आदित्य का नाम लेने से परहेज करते हुए बात की शुरुआत टाइगर श्रॉफ से की। उन्होंने कहा पति-पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ भी अनन्या अच्छी लग रही थीं।

IMG 20230805 WA0026

आयुष्मान के साथ अनन्या तो आदित्य के साथ सारा

अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इसी महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी। 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार इस फिल्म में अनन्या पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। वहीं आदित्य रॉय कपूर अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Share this:

Latest Updates