Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

So Bad : झारखंड में बीजेपी के नेता जी की ऐसी हरकत,शेम-शेम,वायरल वीडियो

So Bad : झारखंड में बीजेपी के नेता जी की ऐसी हरकत,शेम-शेम,वायरल वीडियो

Jharkhand Update News, Dumka, BJP Leader Badly Treating A young Boy, Video Viral : इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम ही है। किसी को भी इस तरह का गुमान और गुरूर नहीं दिखाना चाहिए। भले इसके पीछे कारण जो भी बताया जाए। मामला झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का है। वायरल वीडियो बता रहा है कि पूर्व विधायक और भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर ने भीड़ के बीच एक युवक का कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई, उसे थूक चाटने को मजबूर किया और उसे लात से पीटा। युवक का नाम तौसिफ बताया जा रहा है। उस पर नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप है। यह वाकया बीते रविवार का ही है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सरेआम युवक को टॉर्चर कर रहे नेताजी

वीडियो में पूर्व विधायक भरी सभा में युवक को सरेआम टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर एक भरी सभा में बैठे हैं और आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा है। उनके सामने एक युवक जमीन पर बैठा है, वो उसको लेकर पंचायती कर रहे हैं। उसी पंचायती में वह उस युवक को जलील करते हुए पहले कान पकड़वा कर उससे उठक-बैठक करवाते हैं। इतने से भी मन नहीं भरने के बाद वह युवक से जमीन पर थूकवा कर उसे जीभ से चटवाते हैं। इतना ही नहीं इसके बाद गुस्से में देवेंद्र कुंवर दो बार उसे लात से भी मारते हैं। पुलिस इस मामले पर अनजान बनी हुई है, शिकायत सामने आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

नेताजी ने स्वीकारी गलती और बताया कारण

देवेंद्र कुंवर ने स्वीकार किया है कि बीते रविवार को उन्होंने युवक को दंडित किया था। उनका कहना है कि अगर वे युवक को दंडित नहीं करते तो उत्तेजित भीड़ उसकी बुरी तरह पिटाई कर सकती थी। उन्होंने ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। युवक तौसिफ साधुडीह गांव का रहने वाला है। पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के अनुसार, गांव के लोगों ने उसे नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा था। वे उसे लेकर उनके पास आए थे और इस मामले में उनसे पंचायत करने को कहा। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने ही उसे थूककर चाटने को कहा। लोग इस कदर गुस्से में थे कि अगर उसे सजा नहीं दी जाती तो कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। उसकी जान भी जा सकती थी।

Share this:

Latest Updates