Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Threat Again : फिर मुंबई को दहलाने की धमकी, आतंकी हमले की…

Threat Again : फिर मुंबई को दहलाने की धमकी, आतंकी हमले की…

National News Update, Maharashtra, Mumbai, Threat For Mumbai, Accused Arrested : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर से दहलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एक शख्स को धमकी भरा कॉल करने के लिए गिरफ्तार किया है। उसने मंत्रालय के लैंड लाइन पर फोन किया और कहा कि एक-दो दिन में मुंबई में आतंकी हमला होगा। फोन करने वाले शख्स को कुछ ही घंटे में ट्रेस कर लिया गया। फोन करने वाला शख्स कांदीवली इलाके का है और वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई।

पिछले मन भी आया था ऐसा मामला

बीते महीने भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जब एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर धमकी दी थी कि 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की तरह ही एक और आतंकी हमला होने वाला है। आरोपी ने कहा कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो मुंबई में आतंकी हमला होगा। आरोपी ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदार मुंबई और उत्तर प्रदेश की सरकार होगी। जांच में पता चला कि फोन कॉल एप के द्वारा किया गया था।

Share this:

Latest Updates