Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR:सिंचाई विभाग के इंजीनियर के घर विजिलेंस टीम की रेड,59 लाख नकद.

BIHAR:सिंचाई विभाग के इंजीनियर के घर विजिलेंस टीम की रेड,59 लाख नकद.

Bihar (बिहार) में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नीतीश सरकार का कड़ा रुख जारी है। इस बार इसकी चपेट में आए सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद। 16 मार्च को उनके सिवान और पटना आवास पर निगरानी ब्यूरो ने रेड मारी। छापेमारी के दोरान प्रसाद के पटना आवास पर 58 लाख 84 हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामद रुपयों में पांच लाख 24 हजार के पुराने नोट भी शामिल हैं।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ निगरानी में दर्ज है मामला

जानकारी के अनुसार, प्रसाद सिवान में सिंचाई विभाग में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके सीवान के सरकारी आवास और पटना स्थित रंजन पथ के अभियंतानगर स्थित अआवास पर निगरानी ब्यूरो के के अधिकारी हैरत में पड़ गए, जब उनके आवास से रुपयों का बंडल मिला। श्प्रसाद के आवास से मिली संपत्ति उनके वैध आय के स्रोत से 69,58,550रुपये अधिक है। इस आराेप में उनके खिलाफ निगरानी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

Share this:

Latest Updates