Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

FODDER SCAM : RJD प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया नया केस, रांची के डोरंडा कोषागार से…

FODDER SCAM : RJD प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया नया केस, रांची के डोरंडा कोषागार से…

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें फिर और बढ़ गई हैं। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा कोषागार से निकासी के मामले में उनके समेत चारा घोटाले के अन्य सजायाफ्ता के खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया केस दर्ज किया है। 139 करोड़ की डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट ने दोषी पाया था।

सीबीआई कोर्ट के फैसले के आधार पर दर्ज किया गया है मामला

सीबीआई कोर्ट के फैसले के आधार पर ईडी ने इस संबंध में प्रिवेंशन आफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की संगत धाराओं के तहत नया केस दर्ज कर लिया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में वैसे लोगों को भी जांच के दायरे में रखा गया है, जिनकी मृत्यु ट्रायल के दौरान हो गई थी। बता दें कि गत माह ईडी ने चारा घोटाला के दो अन्य कांडों में मामला दर्ज किया था। दुमका कोषागार से निकासी के मामले मे लालू प्रसाद समेत 19 लोगों को ईडी ने आरोपी बनाया था, वहीं दुमका कोषागार से ही निकासी के दूसरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया गया था।

Share this:

Latest Updates