Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Demise : नहीं रहे तमिल और हिंदी टीवी एक्टर पवन, 25 साल की उम्र में…

Demise : नहीं रहे तमिल और हिंदी टीवी एक्टर पवन, 25 साल की उम्र में…

National News Update, Chennai, Tamil & Hindi TV Actor passed away By Heart Attack : अभिनय और कला जगत से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिल और हिंदी टीवी शो में काम कर चुके एक्टर पवन का उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 25 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को कर्नाटक के मांड्या जिले में उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा, जहां उनके परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

कुछ दिन पहले ही हुआ था स्पंदना का निधन

बता दें कि इसके पहले कन्नड़ अभिनेता गायक विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का सोमवार को कार्डियक अरेस्ट से बैंकॉक में निधन हो गया था। वह छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई थीं। विजय ने कन्नड़ फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर काम किया है और वह एक फिल्मी परिवार से हैं। वह दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीथ राजकुमार के चचेरे भाई हैं, जिनका अक्टूबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। स्पंदना ने कथित तौर पर सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें लो बल्ड प्रेशर था। स्पंदना के परिवार में विजय और उनका बेटा शौर्य हैं।

Share this:

Latest Updates