Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Quick temper : …लो कर लो बात, युवक ने कुत्ते को पत्थर मारा तो मालिक ने ले ली दो की जान

Quick temper : …लो कर लो बात, युवक ने कुत्ते को पत्थर मारा तो मालिक ने ले ली दो की जान

Indore News, MP news : तुनकमिजाजी की कई कहानियां आपने सुनी होगी। इतिहास ऐसी सैकड़ों कहानियों से पटी है, जिसमें छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़ी-बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं। आइए आज हम आपको इंदौर के खजराना थाना इलाके के कृष्ण बाग की एक कहानी सुनाएं, जिसमें एक तुनकमिजाज बैंक के सिक्यूरिटी गार्ड ने दो लोगों की सिर्फ इसलिए जान ले ली कि उनमें से एक ने उसके कुत्ते को पत्थर मारा था तो उसने जवाब में उनपर गोलियां दाग दी। आइये विस्तार से जानें…

रिश्ते में जीजा-साले थे मृतक राहुल और विमल

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे की है। खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। तभी इलाके में रहने वाले विमल ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इतने में राहुल भी वहां पहुंच गया। राहुल और विमल रिश्ते में जीजा-साले थे। इस बीच राजपाल ने दोनों को डराने के लिए घर से बंदूक निकाली और पहले हवाई फायरिंग की। फिर कुछ ही देर बाद दोनों पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

12 बोर की बंदूक से परिवार के अन्य सदस्य भी हुए घायल

इधर, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहुल और विमल के परिवार वाले भी घर से बाहर निकल आए। इनमें ज्योति, ललित, कमल और मोहित सहित सीमा को भी गोली के छर्रे लगे। ये सभी घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 12 बोर की बंदूक से गोली चली थी। ज्योति और अन्य लोगों की आंखों और चेहरे पर गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस ने राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this:

Latest Updates