Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: इंडाेर स्टेडयम में 25 अगस्त से हाेगी झारखंड सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप

Dhanbad: इंडाेर स्टेडयम में 25 अगस्त से हाेगी झारखंड सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप

Dhanbad badminton, Jharkhand sab junior badminton championship , sports news: धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडाेर स्टेडियम में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय योनेक्स- सनराइज राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह राष्ट्रीय सेलेक्शन ट्रायल हाेगा। साेमवार काे प्रेसवार्ता मंे इसकी जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सम्राट चौधरी ने बताया कि इस प्रतियाेगिता में पूरे राज्य से 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियाेगिता मंे राष्ट्रीय चैंपियनशिप को ध्यान में रखकर सब जूनियर अंडर 15 व 17 ग्रुप के बेहतर खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदर्शन के अाधार पर चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 14 से 19 सितंबर तक हैदराबाद में होने वाली योनेक्स- सनराइज सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप मंे भाग लेंगे। माैके पर एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी व सतीश कुमार, उपाध्यक्ष रियाज़ खान, राजेश झा, सहायक सचिव दिनेश मंडल, बैडमिंटन काेच संदीप डे, अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates