Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मां है या कसाई :  बच्चा रो रहा था तो मां ने चुप कराने के लिए दूध की बोतल में मिला दी शराब, इसके बाद…

मां है या कसाई :  बच्चा रो रहा था तो मां ने चुप कराने के लिए दूध की बोतल में मिला दी शराब, इसके बाद…

Global News,America news, international news, amazing news : दुनिया में वह मां ही है, जो अपने बच्चों के लिए खुद को कुर्बान तक कर डालती है। उसके लिए बलाएं लेती हैं। उसकी हंसी से खुश होती है और दुख में रोती है। उसके स्वास्थ्य और चिरंजीवी के लिए मन्नतें मांगती है। कहने का आशय यह है कि मां के लिए पूरी दुनिया में हमेशा एक ही भाव निकलता है। इससे इतर इस दुनिया में कुछ माएं ऐसी भी होती हैं, जो स्वहित में माता से कुमाता बन जाती हैं और अपने कृत्य से इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर जाती हैं। हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसी घटना घटी, जिसने मां शब्द को शर्मसार कर दिया। आइये विस्तार से जानें…

…. और नशे में धुत हो गया सात हफ्ते का मासूम

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक एक बच्चा लगातार रोए जा रहा था तो उसे चुप कराने के लिए उसकी मां ने उसकी दूध की बोतल में शराब डाल कर उसे पिला दी। इसके बाद सात हफ्ते का वह बच्चा नशे में धुत हो गया। सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग की ओर से गत सोमवार को यह जानकारी दी गई कि ऑनेस्टी डे ला टोरे नाम की 37 वर्षीय महिला पर उसके बच्चे को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। 

60 हजार डॉलर का मुचलका भरने का निर्देश

अधिकारियों के अनुसार डे ला टोरे गाड़ी चला कर रियाल्टो से जा रही थीं। तभी बच्चे का रोना रोकने के लिए उसने गाड़ी रोकी और उसकी बोतल में शराब मिला दी। इसके बाद बच्चे की स्थिति खराब हो गई। बहरहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर, मां की इस हरकत से क्षुब्ध कोर्ट ने उसे 60 हजार डॉलर का मुचलके भरने का आदेश दिया है। उसे वेस्ट वैली डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

Share this:

Latest Updates