Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAPAN : टोक्यो में 7.1 तीव्रता का भूंकप का झटका, तटीय इलाकों में सुनामी की भी चेतावनी

JAPAN : टोक्यो में 7.1 तीव्रता का भूंकप का झटका, तटीय इलाकों में सुनामी की भी चेतावनी

जापान के टोक्यो में बुधवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्ट स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है। जापान में भूकंप के तेज झटके के बाद फुकुशिमा, मियागी में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बुधवार रात लगभग 8:06 बजे जापान के टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर पूर्व में उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से बताया से गया है कि इसके बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। तेज भूकंप के झटके के बाद कई तटीय इलाके में सुनामी की भी आशंका जताई है। इस भूकंप से नुकसान की तत्काल अभी कोई खबर नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे आया। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Share this:

Latest Updates