Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA -UKRAINE WAR EFFECT : चीनी बाजार धड़ाम, एक ही झटके में अरबों की क्षति, जानें ऐसा क्यों हुआ…

RUSSIA -UKRAINE WAR EFFECT : चीनी बाजार धड़ाम, एक ही झटके में  अरबों की क्षति, जानें ऐसा क्यों हुआ…

रूस -यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध के कारण दुनिया भर में डर व्याप्त है। विश्व युद्ध के कारण निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चीन के बाजार में भी इसका असर अब साफ देखा जा सकता है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के बोतलबंद पानी के राजा के नाम से विख्यात झांग शानशन (Zhong Shanshan) की संपत्ति में सोमवार को 5 अरब डाॅलर की गिरावट देखी गई। वहीं, Tencent होल्डिंग लिमिटेड के पाॅनी मा (Pony Ma) को 3.3 अरब डाॅलर का नुकसान उठाना पड़ा। झांग शानशन की कंपनी Nongfu Spring Co. के शेयरों में हांगकांग के कारोबार में 9.9% की नरमी देखने को मिली। गत 18 माह में यह कंपनी की सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। हालांकि इसके बावजूद Zhong Shanshan 60.3 अरब डाॅलर के साथ सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। अगर हम Tencent की बात करें तो एक रिपोर्ट में मनी लाॅन्ड्रिंग की बात सामने के आने के बाद 2011 से अबतक सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति रहे Pony Ma अब 35.2 अरब डाॅलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गये हैं।

क्या है चीन के बाजार में गिरावट के कारण

चीन के बाजार में लगातार भारी गिरावट देखी जा रही है। यह तब हुआ जब अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूस ने बीजिंग से यूक्रेन युद्ध में मदद के लिए कहा है। दुनिया भर के कई देश इस समय रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगे चुके हैं। यही वजह है कि चीन के बाजार को डर सता रहा है कि अगर बीजिंग भी रूस की मदद करता है तो कहीं उन पर भी प्रतिबंध न लग जाए। इसी आशंका और डर की वजह से चीन के बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है।

चीन के 76 लोगों की संपत्ति में 228 अरब डाॅलर का नुकसान झेलना पड़ा

विश्व के सबसे अमीर 500 व्यक्तियों मे से चीन के 76 लोगों की संपत्ति में 228 अरब डाॅलर का नुकसान देखा गया। वहीं, कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति रहे जैक मा (Jack Ma) अब देश में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची चौथे नंबर पर खिसक गये। उनकी जगह पाॅनी मा ने ले लिया है। जैक मा की नेट वर्थ 34 बिलियन डॉलर है।

Share this:

Latest Updates