Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: श्री सर्वेश्वरी समूह, रांची ने अनगड़ा में 300 पौधों का किया रोपण सह वितरण

Jharkhand: श्री सर्वेश्वरी समूह, रांची ने अनगड़ा में 300 पौधों का किया रोपण सह वितरण

Ranchi news, Jharkhand news  : श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के तत्वावधान में “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष – 2023” के छठे चरण का आयोजन रांची जिले के अनगड़ा क्षेत्र स्थित राजाडेरा ग्राम में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 300 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

एक लघु गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही, वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया।”सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान’ के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि आज के कार्यक्रम के पूर्व रांची जिला के गुड्डू ग्राम, गुमला जिले के कोइन्जारा, गंगड़ा और भरनो ग्राम एवं सिमडेगा जिले के जुरकेला ग्राम में भी समूह शाखा द्वारा लगभग 1,800 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है।

IMG 20230829 WA0011 1

इनका रहा सहयोग 

कार्यक्रम में मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा एवं मनेसर महतो का विशेष सहयोग रहा। श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची की ओर से नवीन कुमार, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, अजीत बक्सराय, समरेन्द्र सिंह, उदय नन्द पाण्डेय, संजीव सिंह, पवन कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव  के साथ लगभग 35 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates