Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: चैनपुर क्षेत्र में बरांव के समीप हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया

Jharkhand: चैनपुर क्षेत्र में बरांव के समीप हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया

Ranchi news, Jharkhand news, Palamu news : पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 03 लोगों की मृत्यु एवं अन्य के घायल होने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है, “पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 03 लोगों की मृत्यु एवं अन्य के घायल होने की दुखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

मेजर ध्यानचंद को हेमन्त सोरेन ने किया नमन

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूं। वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखण्ड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है। जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होनेवाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा। इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार।”

Share this:

Latest Updates