Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm- adhyatm : धन नहीं ठहरता, आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो करें पानी से जुड़ा ये उपाय…

Dharm- adhyatm : धन नहीं ठहरता, आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो करें पानी से जुड़ा ये उपाय…

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious, rakshabandhan : आपने हजारों लोगों को यह कहते सुना होगा, क्या करें हाथ में पैसे नहीं ठहरते। लक्ष्मी नाराज हैं। गंभीर आर्थक संकट से गुजर रहा हूं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो  ज्योतिष शास्त्र में वर्णत पानी के ये उपाय आजामाएं। हो सकता है आपकी सोई किस्मत जाग जाए। हो सकता है आपकी कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह आपकी उन्नति में बाधक हो। ऐसे में नीचे वर्धत उपायों पर फोकस करें…

सिराहने के पास एक लोटा पानी रखें

रात को सोते समय सिराहने के पास पानी से भरा हुआ एक लोटा रख लें। इसके बाद सुबह उठकर स्नान करें और अपराजिता के पौधे की जड़ में पानी डालें। कहते हैं इससे आर्थिक परेशानी से जल्द छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति के पास पैसा टिका रहता है। 

सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें

सूर्य देव को जगत पिता के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि सूर्य देव की कृपा से नौकरी की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता और तरक्की मिलती है। नियमित रूप से सूर्य देव को पूर्ण अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में सफलता मिलती है। याद रखें सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें। 

पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करें 

लाल किताब के अनुसार स्नान करते समय पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है। ये उपाय व्यक्ति के लिए रामबाण साबित होगा। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान को बढ़ावा मिलता है।

गंगाजल का यह उपाय करें 

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तांबे के कलश में गंगाजल भरकर रख दें। कहते हैं कि जल का ये उपाय पैसों को अपनी ओर आकर्षित करता है। धन की कमी को दूर करने और तिजोरी में पैसों की आवक बनाए रखने के लिए गंगाजल के ये उपाय रामबाण साबित होते हैं।

Share this:

Latest Updates