Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Tragic : तालाब में नहाने के दौरान डूब गए 5 बच्चे, राखी बंधवाने के बाद…

Too Tragic : तालाब में नहाने के दौरान डूब गए 5 बच्चे, राखी बंधवाने के बाद…

Bihar Update News, Aurangabad, 5 Children Drowned In Pond :  रक्षाबंधन के दिन गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव में एक तालाब में डूब कर 5 बच्चों की जान चली गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। सभी राखी बंधवाने के बाद बधार में पिकनिक मनाने गए थे। फिर तालाब में नहाने चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण सभी डूब गए। कुछ देर बाद लोग पहुंचे तो तालाब के बाहर कपड़ा पड़ा था, लेकिन कोई बच्चा नहीं दिखा। फिर सभी के डूबने का पता चला।

इन बच्चों की डूब कर हुई मौत

मृतकों में सोनारचक गांव निवासी उदय यादव का बेटे धीरज कुमार(10) और उसका भाई नीरज कुमार(12)। दोनों सगे भाई थे। इसके अलावा पड़ोस के सूखेन्द्र यादव का बेटा प्रिंस कुमार(10), अनुज यादव का बेटा गोलू कुमार(12) और जोगिंदर यादव का बेटा अमित कुमार(8) कुमार शामिल हैं।

डेड बॉडी को रखकर सड़क को किया जाम

 ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों का शव तालाब से निकाल लिया गया। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर पांचों बच्चों का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। 2 घंटे बाद पुलिस ने समझा कर लोगों को शांत कराया। फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Share this:

Latest Updates