Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jail Shift : दिल्ली के तिहाड़ जेल से जमशेदपुर लाया गया अलकायदा का यह खूंखार आतंकी, घाघीडीह जेल में…

Jail Shift : दिल्ली के तिहाड़ जेल से जमशेदपुर लाया गया अलकायदा का यह खूंखार आतंकी, घाघीडीह जेल में…

National News Update, Jharkhand , Jamshedpur, Al-Qaeda Terrorist Shift Ghaghidih Jail From Tihar Jail Delhi : अलकायदा के खूंखार आतंकी अब्दुल रहमान कटकी को कल कड़ी सुरक्षा में दिल्ली के तिहाड़ जेल से जमशेदपुर लाया गया। उसे एडीजे-1 संजय कुमार की अदालत में पेश किया गया। कटकी पर अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट संचालित करने, संगठन का विस्तार करने, स्लीपर सेल को बढ़ावा देने और देशद्रोह का मामला दर्ज है। बिष्टुपुर थाने के तत्कालीन थानेदार जितेंद्र कुमार की शिकायत पर 25 जनवरी 2016 को यह केस दर्ज किया गया था।

ओडिशा से किया गया था अरेस्ट

कोर्ट ने सुनवाई के बाद कटकी को घाघीडीह जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी। गौरतलब है कि देश में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने 14 फरवरी को कटकी समेत चार आतंकियों को सात साल पांच माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। कटकी को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। उसके सहयोगी अब्दुल सामी को एक महीने पहले ही दिल्ली से घाघीडीह जेल शिफ्ट किया जा चुका है।

Share this:

Latest Updates