Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Suicide Case : रांची में दरोगा सुसाइड मामले में आया नया टर्म, पत्नी ने लगाया यह आरोप…

Suicide Case : रांची में दरोगा सुसाइड मामले में आया नया टर्म, पत्नी ने लगाया यह आरोप…

Jharkhand Update News, Ranchi, SI Suicide Case Took New Turn : झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाने में तैनात रहे दारोगा शशांक कुमार के सुसाइड मामले ने नया टर्न ले लिया है। दारोगा की पत्नी रंजना शर्मा ने हजारीबाग के मुफ्फसिल थाने में यौन शोषण का आरोप लगाने वाली बुढ़मू की युवती और ओरमांझी हुटुप निवासी आर्यन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती मांग रही थी 20 लख रुपए

रंजना का आरोप है कि युवती मेरे पति शशांक को धमकी दे रही ​थी। बदनाम करने की बात कहकर 20 लाख रुपए मांग रही थी। आर्यन उसका साथ दे रहा था। वह पैसे देने के लिए शशांक पर लगातार दबाव बना रहा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। जब मेरे पति ने पैसे देने से इनकार किया तो युवती ने उनके खिलाफ लालपुर थाने में पिछले साल यौन शोषण की एफआईआर दर्ज करा दी। इससे उनके मान-सम्मान की क्षति हुई। इसके बाद भी युवती उन्हें बर्बाद करने की धमकी दे रही थी।

रांची पुलिस और सीआईडी कर रही मामले की जांच

इससे परेशान होकर शशांक ने 21 अगस्त को जहर खा लिया। उन्हें हजारीबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यौन शोषण मामले की रांची पुलिस और सीआईडी जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates