Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : ड्राइवर की पलक झपकी और कार ने पिकअप वैन को …

Severe Accident : ड्राइवर की पलक झपकी और कार ने पिकअप वैन को …

UP Update News, Pilibhit, Road Accident, 4 Members Of Same Family Died : रविवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत-सीतापुर राजमार्ग पर एक कार और पिकअप वैन के बीच जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की जान जाने और दो लोगों गंभीर रूप से घायल होने की दुखद खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री एक ही परिवार के थे और छुट्टियां मनाने के लिए नैनीताल जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार के ड्राइवर अब्दुल्ला को नींद आ गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा के रूप में हुई है।

2 साल पहले हुई थी अब्दुल्ला की शादी

हादसे के बाद कार बुरी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकाला गया।  तब तक अबदुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा की मौत हो चुकी थी। आबिया और अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला लखनऊ के फातिमा अस्पताल में इंजीनियर थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जीवित बचे लोगों और परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Share this:

Latest Updates