Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fever : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हल्का बुखार…

Fever : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हल्का बुखार…

National News Update, New Delhi, Sonia Gandhi, Mild Fever, Hospitalised In Sir Ganga Ram Hospital : रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत स्थिर है। गौरतलब है कि देश की राजनीति में सोनिया गांधी एक बार फिर सक्रिय हैं। नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। अब तक पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हुई INDIA गठबंधन की बैठक वह नजर आई हैं।

कांग्रेस की अभी भी सबसे बड़ी नेता

कहा जाता है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता मानी जाती है। भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं, लेकिन पार्टी में कोई बड़ा फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मर्जी के बगैर नहीं होता है। सोनिया गांधी इस उम्र में भी पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ ही तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों में सोनिया गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।

Share this:

Latest Updates