Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fake Notes : पलामू से ₹500 के 58 नकली नोट सीज, चार आरोपी अरेस्ट

Fake Notes : पलामू से ₹500 के 58 नकली नोट सीज, चार आरोपी अरेस्ट

Jharkhand Update News, Palamu, Fake Notes Seized, 4 Arrested : झारखंड में पलामू पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र से  पांच सौ रुपए के 58 नकली नोटों के साथ  चार अपराधियों को रविवार को  दबोच लिया है। इनमें मोहम्मदगंज के रहने वाले विमलेश कुमार (38), संदीप कुमार पासवान (38), शहर के कांदू मुहल्ला निवासी राजू रंजन उर्फ मुकेश दुबे(35) और बिजली ऑफिस के पास का रामनरेश सिंह( 55) शामिल हैं।

29000 रुपए मूल्य के नकली नोट

बताया जाता है कि शहर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के सदस्य शहर में जुटने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम गठित की गई। रेलवे स्टेशन रोड में ओवरब्रिज के नीचे से चारों अपराधी नकली नोट का लेन देन करते हुए पकड़े गए। इनके पास से 29 हजार रुपए नकली नोट बरामद हुआ। 500 के 58 नोटों की जांच पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कचहरी ब्रांच में जांच कराई। सभी नोट को बैंक ने नकली बताया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि पलामू में नकली नोट का कारोबार अंतरराज्यीय स्तर पर हो रहा है। इसके तार पश्चिम बंगाल और बिहार से जुड़े हैं। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में आधे दाम पर नकली नोट मिलते हैं।

Share this:

Latest Updates