Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cruelty : मत पढ़िए यह खबर, नहीं सह सकेगा दिल,4 साल के अपने मासूम को… 

Cruelty : मत पढ़िए यह खबर, नहीं सह सकेगा दिल,4 साल के अपने मासूम को… 

Madhya Pradesh Update News, Nimari, Husband Wife First Killed 4 Years Child, Then Committed Suicide :रविवार को मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक पति-पत्नी ने चार साल के अपने मासूम बेटे का गला घोंट कर पहले मार डाला, इसके बाद फिर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

तीनों के अलावा नहीं था कोई घर में

आत्महत्या का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केसरी गंज गांव का है। यहां के आनंद रैकवार और उसकी पत्नी के अलावा चार वर्षीय मनीष की डेड बॉडी घर में मिली। उस वक्त घर में कोई और नहीं था।

बताया गया है कि आनंद की पत्नी राखी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी और बीते रोज ही आनंद उसे लेकर लौटा था। यह कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर इस दंपती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह हो सकता है, जिसके चलते ऐसा कदम उठाया गया। 

लोगों को आशंका होने पर भी पुलिस को सूचना

पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को आशंका हुई और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, वहीं बच्चे का शव पास ही मिला।

Share this:

Latest Updates