Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MLA On Road : …यह हैं बंगाल की भाजपा विधायक चंदना, जो सिर पर ढो रही कंक्रीट 

MLA On Road : …यह हैं बंगाल की भाजपा विधायक चंदना, जो सिर पर ढो रही कंक्रीट 

Kolkata News, West Bengal : बंगाल के बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा से भाजपा विधायक चंदन बाउरी इन दिनों सड़क मरम्मत कार्य करती नजर आ रही हैं। वह सिर पर कंक्रीट ढो रही हैं। इस काम में उनके पति श्रावण बाउरी मदद करते दिख रहे हैं। अब आप इसे उनकी सहृदयता कहे, जमीन से जुड़े रहने की बात कहें या राजनीतिक स्टंट…, यह नजरिये की बात है। इससे इतर वह अपने कार्यों में शिद्दत से जुटीं हैं। आखिर चंदना को यह सब क्यों करना पड़ रहा है, आइये पड़ताल करें। उनके गुजरे हुए कल भी जानें…

गड्ढों को भरने में वेतन लगा दिया 

चंदना का आरोप है कि पंचायत से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने अपने विधायक कोष से इसकी मरम्मत कराने की कोशिश की, प्रशासनिक अमला ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। मजबूर होकर उन्हें यह सब करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है। वह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। मेरी बातों को महत्व नहीं दिया गया। विधायक कोष से भी मरम्मत करने नहीं दिया गया। लिहाजा, अपने वेतन से कंक्रीट खरीदकर खुद गड्ढों को भर रही हूं।Ó 

IMG 20230904 WA0011

खुद करती थी दिहाड़ी, पति थे राजमिस्त्री 

 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले चंदना दिहाड़ी मजदूरी करती थी। उनके पति राजमिस्त्री थे और वह उनकी सहायिका के तौर पर काम करती थीं। चंदना गंगाजलघाटी ब्लाक के केलाई गांव की रहने वाली हैं। उनके घर के पास से गुजरने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब है। बारिश के समय सड़क की हालत और दयनीय हो जाती है। 

 तृणमूल ने बताया राजनीतिक स्टंट

इधर, तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने इसे विधायक का राजनीतिक स्टंट करार दिया। कहा कि यह सब दिखावा है। वह नाटक कर रही हैं। यह प्रचार के लिए ऐसा कर रही हैं। जिस सड़क पर वह काम कर रही हैं, उसकी मरम्मत के लिए कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार की तरफ से ‘पथश्रीÓ परियोजना के तहत फंड आवंटित किया गया है। काम शुरू भी हो चुका है।

Share this:

Latest Updates