Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Marriage :  68 साल के हरीश साल्वे तीसरी बार बने दूल्हा, वन नेशन वन, इलेक्शन कमेटी के हैं मेंबर

Amazing Marriage :  68 साल के हरीश साल्वे तीसरी बार बने दूल्हा, वन नेशन वन, इलेक्शन कमेटी के हैं मेंबर

National News Update, New Delhi, Known Advocate Harish Salve Married In 68 Years Age : वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य, देश के जाने माने एडवोकेट और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी कर ली है। 68 की उम्र में साल्वे ने तीसरी बार रविवार को लंदन में शादी की है। वकील हरीश साल्वे की हाई प्रोफाइल शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत कई करीबी और परिवार के लोग भी शामिल हुए। 

ब्रिटिश मूल की दुल्हन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश साल्वे की नई हमसफर का नाम ट्रीना है। वह ब्रिटिश मूल की हैं। इससे पहले साल्वे ने 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड नाम की महिला से शादी की थी। वहीं, उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी से उनका रिश्ता 38 साल तक चला था। जून 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। हरीश और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम साक्षी और सानिया है। कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

Share this:

Latest Updates