Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : …तो बड़े पर्दे पर दिखेंगे श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाजों में शामिल मुथैया मुरलीधरन…

Bollywood : …तो बड़े पर्दे पर दिखेंगे श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाजों में शामिल मुथैया मुरलीधरन…

National news, Bollywood news, Bollywood update, entertainment news : बायोपिक पर फिल्में बनने का चलन बीते कुछ सालों से बढ़ रहा है। इसी श्रृंखला में श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाजों में शुमार मुथैया मुरलीधरन भी शामिल हो रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर में 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले इस धुरंधर की  फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आइये इस संदर्भ में और जानें…

मास्टर ब्लास्टर ने रिलीज की ट्रेलर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने गत मंगलवार को इसे रिलीज  किया है। इस फिल्म का नाम ‘800’ है। मुरलीधरन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उनसे संबंधित कई घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि मेकर्स ने उनके टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने के रिकॉर्ड से इंस्पायर होकर इस फिल्म का नाम ‘800’ रखा है। इस फिल्म में मुथैया का रोल मधुर मित्तल ने निभाया है।डायरेक्शन एमएस श्रीपति का है।

छह अक्टूबर को रिलीज होगी फ़िल्म 

फ़िल्म के ट्रेलर में मुथैया के बचपन से लेकर क्रिकेट के मैदान तक की कहानियों को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने एक महान गेंदबाज बनने का सफर तय किया है। उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब लगा कि उनके करियर का अंत हो गया है।

Share this:

Latest Updates