Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Love : प्रेमिका से मिलने आया बेचारा प्रेमी,पहले धुनाई, फिर जूतों की माला…

Love : प्रेमिका से मिलने आया बेचारा प्रेमी,पहले धुनाई, फिर जूतों की माला…

UP Update News, Bijnor, Lover Beaten & Garlanded By Shoes : बेचारे प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने आना बहुत भारी पड़ा। लोगों ने जमकर पिटाई ही नहीं की, बल्कि अर्धनग्न कर जूतों की माला पहना कर उसे घुमाया। मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन की बताई जा रही है। वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने नहीं सुना। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

1 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मदपुर देवमल गांव के रहने वाले युवक तरुण का करीब एक साल से हरगांव चादन की रहने वाली एक युवती से प्रेम–प्रसंग चल रहा था। 2 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका से मिलने नगीना आया था। जैसे ही लड़की के घरवालों को भनक लगी, तो वे नगीना पहुंच गए। लड़की को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। इसके बाद उन्होंने तरुण को पहले अर्धनग्न कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

नगीना क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें अशोक कुमार, जितेन्द्र, दीपक और उमेश नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates