Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : जमीन विवाद में 3 लोगों का कर दिया कत्ल, इसके बाद कई घरों को…

Murder : जमीन विवाद में 3 लोगों का कर दिया कत्ल, इसके बाद कई घरों को…

UP Update News, Kaushambi, 3 People Murdered In Land Controversy : शुक्रवार की सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल होने की खबर है। बिटिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के अनुसार, संदीपनघाट थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या की हत्या कर दी गई है। जिन तीन लोगों की हत्या हुई है, उनमें ससुर, बेटी और दामाद शामिल हैं। इस हत्या के बाद पीड़ित परिवार के लोग भड़ग गए और आरोपियों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है पुलिस

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, “संदीपनघाट थाना क्षेत्र से हमें सुबह 6 बजे ससुर, बेटी और दामाद के ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। हमें 4 आरोपियों के नाम पता चले हैं, जिसमें हम इनको नामजद कर रहे हैं। हमारी टीम इनकी गिरफ्तारी में लगी है।”

कुछ दिन पहले ही हुई थी जमीन की मापी

एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इनकी ज़मीन की पैमाइश हुई थी, इसी को लेकर विवाद था। पीड़ित पक्ष द्वारा विपक्षी पक्ष के घर के बाहर झोपड़ियों में आगजनी की गई है। आग पर काबू पा लिया है। अभी स्थिति सामान्य है। हम शवों को शावदागृह भेज रहे हैं।

Share this:

Latest Updates