Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Jugaad : दौड़ते ट्रक के नीचे बिस्तर लगाकर सो जाता है यह शख्स…

Amazing Jugaad : दौड़ते ट्रक के नीचे बिस्तर लगाकर सो जाता है यह शख्स…

Amazing Jugaa To Take Rest, Sleeping On Bed Under Running Truck, Viral Shows Tallent Of Desi Mind : आज के दौर में अगर सोशल मीडिया ना होता तो हम मीडिया के माध्यम से वह सब कुछ नहीं पाते, जो आज रह-रह कर हमें देखने को मिल जाता है। हमारे देश का देसी माइंड भी कम टैलेंट नहीं रखता है। यहां कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है। इसी कड़ी में आजकल सोशल मीडिया पर एक नया जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने दौड़ते ट्रक के नीचे सोने के लिए जुगाड़ किया है।

बड़े आराम से सो रहा ट्रक के नीचे

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक सड़क पर तेज़ रफ्तार में दौड़ रहा है। अगले ही पल आप वीडियो में देखेंगे कि इसी चलते ट्रक के नीचे एक शख्स लेटा हुआ चैन की नींद ले रहा है। उसे देख किसी भी इंसान की नींद उड़ जाएगी। इस वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर कैसे कोई इस खतरनाक तरीके से गहरी नींद में सो सकता है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने जुगाड़ करके ट्रक के नीचे वाली जगह पर अपना बिस्तर लगा रखा है और बड़े आराम से सोए हुए दिखाई दे रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

बेशक चलते ट्रक के नीचे सोना मतलब अपनी जान को खतरे में डालना। भला कोई भी इंसान कैसे इस तरह सो सकता है, जहां थोड़ी सी लापरवाही की वजह से आप हमेशा के लिए अपनी जान से हाथ धो सकते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर indian_ka_talent नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसकी मजबूरी समझो, मजाक मत उड़ाओ। दूसरे ने कहा- इसे कहते हैं मजबूरी। 

Share this:

Latest Updates