Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्थानीय भाषाओं में जागरूकता गीत ‘मैं भारत हूं’ लांच, हिन्दी और अंग्रेजी में चुनाव प्रश्न बैंक का विमोचन

स्थानीय भाषाओं में जागरूकता गीत ‘मैं भारत हूं’ लांच, हिन्दी और अंग्रेजी में चुनाव प्रश्न बैंक का विमोचन

केन्द्रीय निर्वाचन आयोग की टीम की जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का प्रतीकात्मक शुभारम्भ

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news : भारत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारियों की टीम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त नितेश कुमार व्यास और उप चुनाव आयुक्त मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार मौजूद थे।

चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक का विमोचन 

इस दौरान मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ तैयार चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। पुस्तक के अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों की ओर से किया गया। इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है। साथ ही, निर्वाचन आयोग की जागरुकता गीत ‘मैं भारत हूं’ का झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार किये गये इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली तथा खड़िया भाषा में तैयार किया गया है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड कार्यालय की ओर से तैयार किये जा रहे इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम नवाचार के तहत चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए तैयार किये गये विशेष आईटी टूल को भी लॉन्च किया गया। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के समक्ष इसका डेमो भी प्रदर्शित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। एक स्थानीय होटल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है।

Share this:

Latest Updates